
क्या कुछ लिखोगे हमारे लिए भी
आज किसी ना कहा हमसे की क्या कुछ लिखोगे हमारे लिए भी
थोड़ा सोचा हमने की क्या लिख पाएँगे हम उनके लिए कभी
हमने पूछा अपने आप से पहले क्या जानते हैं हम हर बात उनकी
तो दिल ने कहा की क्या जानना उनके बारे में खुदा है तस्वीर जिनकी
आज कल जब हम उदास होते हैं तो वो आ जाते हैं करीब
शायद हमारा भी लिखा है खुदा ने ऐसा प्यारा नसीब
कुछ पल पहले तो हम अंजान थे उनके नाम से भी
और आज हम कहते है की वो जानते है हमें दिल से भी
जाने अंजाने में हमने उनसे कुछ कह दिया शायद
हम तो है ही पागल दिल धुका दिया हमने उनका शायद
हम तो कहकर चुप ही हो गये की क्या सोचते होगे वो हमारे बारे में
पर वो नही हुए हमसे नाराज़ तो लगा कुछ तो खुशी बची है इस जिंदगी में
आज जब वादा किया उन्होने की निभाएँगे दोस्ती सारी उम्र भर
तो लगा जैसे की अब हम जी सकते हैं चैन से जिंदगी भर
कल जब ये सुनोगे वो तो शायद कह दे की हम पागल हैं बहुत
अब ये तो खुदा जनता हैं या हम की खुशनसीब है हम बहुत
मन तो किया था बहुत रोने का हमारा अपनी तन्हाई पर
तभी भगवान ने भेजा एक संदेश कुछ मुस्कुरा कर
अब हम करेंगे कोशिश पूरी की हम ना हो उदास कभी
क्यूंकी रहते हैं खुश हमें देखकर कुछ लोग अभी
