उनकी तारीफ और उनके बारे में कहें हम क्या
वो तो बस खुदा के तोहफा है हमारे लिए

दिल तो देता है खुदा सब को इस दुनिया में आने के पहले
पर वो तो है सबसे जुदा जिसने अपना दिल दिया हमारे लिए

देखा है हमने भी सबको मुस्कुराते और जीते हुए
वो गम में रहकर भी मुस्कुराते है सिर्फ़ हमारे लिए

एक दिन जब आया खुदा मेरी ख्वाहिश पूछने मेरे पास
तो कह दिया हमने चाहिए मुझे जो मुस्कुराता है मेरे लिए

खुद खुदा भी मुस्कुरा दिया मेरी ख्वाहिश सुनकर
पूछने लगा क्यूँ चाहिए वो जो है किसी और के लिए

हमने भी कह दिया अपनी आखों मे अपनी दुनिया लेकर
की वही तो है एक, सजाया है आठवा रंग जिसके लिए

खुदा होने लगा खफा हमसे और कहने लगा
होते है सिर्फ़ सात रंग तो कैसा सजाया आठवा रंग उनके लिए

हम कुछ देर चुप रहे और बस कह डाला खुदा से बिना डरे
की वो हैं सबसे जुदा और सबसे अलग इस दुनिया में सिर्फ़ मेरे लिए

कल ख्वाब में हुई थी ये सारी बातें इस कायनात से
सपना टूटा तो सोचा शायद वो नही बने वो हमारे लिए

कोशिश तो वो भी करते हैं की रहे हम खुश हमेशा
पर जीना कैसे उनके बिना जो जीते हैं हमारे लिए

वो टुकड़ो टुकड़ो में दर्द और टुकड़ो में खुशी देते है अब
कहते हैं की तुम्हे तो कोई और मिल जाएगा जो जिएगा सिर्फ़ तुम्हारे लिए

हम तो मान भी जाते हैं कभी कभी पर मानता नही ये दिल हुमारा
कहता है की क्यूँ लगाया दिल उससे जो जीता है सिर्फ़ आपके लिए

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.