क्या हो गया है मुझे अब उनका चेहेरा अब नज़र से हटता ही नही
हो गया है प्यार अब उनसे क्यूंकी अब तो रात को भी नींद आती नही

सवेरे सवेरे सबसे पहला ख़याल उन्ही का होता है पहली किरण के साथ
शाम भी होती है अब उनके इंतेजार में चाहे ना वो हमारे साथ

याद आई बहुत जब गये थे हम अपने गाओं और अपने देश
सोच रहे थे की खुश तो है हम पर वो होते तो होते वो भी खुश

पर याद थी उनकी साथ हर पल तो नही खली कमी उनकी बिल्कुल भी
क्यूंकी पता है की वो करते हैं याद शायद हमें भी

अब तो हर सपने में वो आ जाते हैं हमारा साथ देने के लिए
शायद वो भी जानते हैं की जीते हैं हम सिर्फ़ उनके लिए

एक दिन उन्होने हमसे पूछ ही लिया की क्यूँ करते हो प्यार हमसे इतना
जितनी दिल में होती हैं धड़कन प्यार करते हैं तुमसे उतना

ऐसा लगा हमें की कल उन्होने भी याद किया होगा बहुत
क्यूंकी हवा भी कर रही थी इशारा की प्यार करते हैं वो भी बहुत

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.